विंध्य- एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर अब विरोध की सुर तेज होने लगे हैं। जिले की जमानिया और सेवराई तहसील के गांवों में भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि उनकी उपजाऊ जमीनों को कौड़ियों के भाव में अधिग्रहित करने की तैयारी की जा रही है। आइए देखते हैं हमारी यह
#गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बाद अब विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की कवायद तेज हो गई है। लेकिन इस परियोजना की जद में आ रहे जमानिया और सेवराई तहसील के दर्जनों गांवों के किसान अपनी जमीनों के संभावित मुआवजे को लेकर बेहद चिंतित और आक्रोशित हैं।
#सेवराई के करीब 31 और जमानिया के 23 गांवों की उपजाऊ जमीन इस नए एक्सप्रेसवे में अधिग्रहित की जानी है। किसानों का कहना है कि यह इलाका उनकी खेती और रोजी-रोटी का मुख्य आधार है। लेकिन प्रशासन द्वारा पुराने सर्कल रेट के हिसाब से तय किया जाने वाला मुआवजा आज के बाजार दर के सामने बहुत कम है। किसानों का आरोप है कि जिस रेट पर जमीन ली जा रही है, उतने में वे दूसरी जगह खेती योग्य जमीन भी नहीं खरीद पाएंगे।
"हमारी जमीनें दो-फसली और बेहद उपजाऊ हैं। अगर सरकार बिना उचित मुआवजा दिए हमारी जमीन लेगी तो हम कहां जाएंगे? जो मुआवजा तय किया जा रहा है, वह मौजूदा बाजार रेट से बहुत कम है। हम अपनी जमीन कौड़ियों के भाव नहीं देंगे।"
"हम विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन किसानों की बलि चढ़ाकर विकास नहीं हो सकता। भूमि अधिग्रहण कानून के तहत किसानों को वर्तमान बाजार दर के हिसाब से चार गुना मुआवजा मिलना चाहिए। जब तक हमारी मांगों पर विचार नहीं होता, हम एक इंच जमीन नहीं देंगे।"
#जमानिया और सेवराई तहसील के किसान अब एकजुट होकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंप रहे हैं और गजट पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मुआवजे की दरों में संशोधन नहीं किया गया और पारदर्शी तरीके से मुआवजा तय नहीं हुआ, तो यह आक्रोश बड़े आंदोलन और धरना-प्रदर्शन का रूप ले लेगा
वहीं, दूसरी तरफ जिला प्रशासन का कहना है कि यूपीडा के निर्देशों के तहत नियमानुसार गजट जारी कर आपत्तियां मांगी गई हैं और किसानों की सभी जायज आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी
"एक तरफ जहां एक्सप्रेसवे के जरिए गाजीपुर को नए औद्योगिक और यातायात केंद्र के रूप में विकसित करने का दावा किया जा रहा है, वहीं जमानिया और सेवराई के किसान अपनी जमीनों और हक की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। देखना होगा कि प्रशासन किसानों की इस नाराजगी को कैसे शांत करता है। गाजीपुर से #GhazipurNews Vivek Singh Vicky K TODAY न्यूज़ The Bharat Mike शिफा टीवी गाज़ीपुर Priti Singh Amit Singh Manish Singh Balwantsingh Sikriwar Suman Singh शिफा टीवी गाजीपुर त्रिलोकपुर गाँव गाज़ीपुर MMC News Ghazipur
Sevrai, Ghazipur | Sep 18, 2026