महासमुंद: रंगमंच के पास कसेकेरा में कोमाखान पुलिस ने खड़खड़िया खेलते दो लोगों को पकड़ा है।
महासमुंद कोमाखान पुलिस ने खड़खड़िया खेलते दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रंगमंच के पास कसेकेरा में बोईरगांव निवासी यशवंत यादव (34) और धरमबांधा निवासी तीरथ राम पटेल (35) को पकड़ा। उनके कब्जे से 12120 रुपए, 6 खड़खड़िया गोटी जब्त कर धारा ३ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की।