मानिकपुर: मानिकपुर में बीती रात डाक कर्मियों को अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
चित्रकूट के मानिकपुर कस्बे में दो डाकघर कर्मियों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। रात करीब 9:30 बजे सब्जी लेने निकले रवि और साकेत को 10 से 12 लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों के अनुसार डाकघर में हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार-रविवार रात 1 बजे इलाज व स्वस्थ परीक्षण करवा मामले की जांच शुरू कर दी है।