मंझनपुर: पांच लाख के लिए बेटे ने पिता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मंझनपुर पुलिस कार्यालय में हुआ खुलासा
पांच लाख रुपये की लालच ने एक बेटे को इस कदर अंधा कर दिया कि उसने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। कौशाम्बी के बहुचर्चित पिता हत्याकांड का पुलिस ने छह दिन के भीतर पर्दाफाश करते हुए 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ है।