बोध गया: बोधगया में भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन
Bodh Gaya, Gaya | May 31, 2026 भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत बोधगया स्थित एक होटल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति तथा जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।