टिमरनी गुरुवार को 4 बजे नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त के.जी. तिवारी ने गुरूवार को जिले के सोडलपुर (बेहरागांव माइनर) एवं कमताड़ा (झांझरी माइनर) का भ्रमण कर नहरों के संधारण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने किसानों को भावान्तर योजना के लाभों की भी जानकारी दी। के जी तिवारी ने किसानों से कहा कि 17 अक्टूबर भावान्तर योजना में पंजीयन की अंतिम तिथि है।