रायडीह: अच्छी बारिश और समृद्ध फसल की कामना को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने हीरादह धाम शिवालय में किया जलाभिषेक।
Raidih, Gumla | Jul 5, 2026 रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत रमजा बेन्दवाकोना गांव की ग्रामीण महिलाओं ने रविवार सुबह अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि और बेहतर कृषि उत्पादन की कामना को लेकर श्री हिन्दू धर्म रक्षा उपकेंद्र हीरादह धाम स्थित शिवालय में विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने कल्पतरु एवं पीपल वृक्ष का भी पूजन कर जल अर्पित किया।