करहल: करहल क्षेत्र में शिक्षा को शर्मसार करने का मामला, बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
करहल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बासक में शिक्षा को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां ननिहाल बच्चों के हाथ में कलम की जगह झाड़ू दिखाई दी। वहीं बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मैनपुरी डीएम ने मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।