फिरोज़ाबाद: कोटला रोड पुलिया की दुर्दशा पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता, विधायक मनीष असीजा से की मुलाकात
फिरोजाबाद युवा उद्योग व्यापार मंडल महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल नगर विधायक मनीष असीजा से उनके आर्य नगर स्थित निवास पर मंगलवार सुबह 11 बजे क़रीबन मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने किया, जबकि संचालन युवा अध्यक्ष अनिल गुप्ता ‘अमीन’ ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए कोटला रोड बंबा की पुलिया की जर्जर स्थिति बयाँ की।