कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को आज जयपुर में शहीद स्मारक पर कुछ लोगों ने थप्पड़ मारे। कॉकरोच जनता पार्टी ने यहां प्रदर्शन का आयोजन किया था। दीपके के समर्थक जब उन्हें कंधे पर उठाकर नारेबाजी करते हुए जा रहे थे तो कुछ युवकों ने अचानक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। दीपके के समर्थकों ने हमला करने वाले दो युवकों को पकड़ लिया और दोनों को पीट डाला। पुलिस ने दीपके पर हमला करने वाले दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
#cokrochjantaparty🪳🪳🪳 #abhijitdipke #shortsfeed #shortsreels #instagramreels