घोड़ाडोंगरी: छुरी गांव में कुएं में गिरने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के छुरी गांव में शुक्रवार रात करीब 8 बजे को कुएं में गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने युवक को कुएं से निकालकर 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 108 एम्बुलेंस के पायलट सागर बेले ने बताया कि छुरी गांव में कुएं में गिरने से सुखदेव कुमरे 27 साल गंभीर रूप से घायल हो गया।