मंझनपुर: कौशाम्बी में खनन माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 13 डंपर-ट्रक पकड़े गए; 5 सीज और 8 पर कार्रवाई
कौशाम्बी में अवैध खनन और बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को लगभग 6 बजे महेवाघाट थाना क्षेत्र में जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 13 डंपर और ट्रकों को पकड़ा, जिनमें मोरंग और गिट्टी का परिवहन बिना आवश्यक प्रपत्रों के किया जा रहा था।