कैराना: कैराना में तहसील में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक को ₹6000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा गया
शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव वेदखेड़ी निवासी किसान श्रीनिवास ने बताया कि उसकी जमीन से सटी वन विभाग की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वन विभाग ने उसकी भूमि पर डोलबंदी कर दी थी, जिसके बाद उसने अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए कैराना तहसील में आवेदन किया था। किसान का आरोप है कि उससे रिश्वत मांगी गई थी, जिस पर कार्रवाई हुई।