टीकमगढ़: भीषण गर्मी के बीच टीकमगढ़ में महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा, पारा 42 डिग्री पार
टीकमगढ़ में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि आज 43 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान जताया गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच जनजीवन प्रभावित नजर आया।भीषण गर्मी के बावजूद महिलाओं ने वट सावित्री पर्व पर श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की। तपती धूप में भी मंदिरों और वट वृक्षों के पास महिलाओं की