बहरोड़: वीआईपी दौरे की सूचना पर अलर्ट: बहरोड के पहाड़ी गांव में भंडारे से पहले भारी पुलिस तैनात
Behror, Alwar | Apr 24, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के गांव पहाड़ी में 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले भंडारा कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक भारी पुलिस जाब्ता गांव में पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में हलचल मच गई। पुलिस की मौजूदगी को देखते हुए लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई है।