सदर: रथयात्रा मेला होगा पॉलीथिन मुक्त, नगर निगम ने शुरू की तैयारियां, महापौर की अध्यक्षता में लिया गया फैसला
Sadar, Varanasi | Jul 10, 2026 नगर निगम ने रथयात्रा मेले को पूरी तरह पॉलीथिन मुक्त बनाने का फैसला किया है। मेले में दुकान और ठेला लगाने वाले व्यापारियों से शपथ पत्र भरवाया जाएगा। शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में रथयात्रा मार्ग को गड्ढामुक्त करने, सीवर ओवरफ्लो रोकने और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।