विष्णुगढ़: दारू में किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना, राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
दारू में किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना, राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी दारू प्रखंड कार्यसमिति द्वारा मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने की, जबकि संचालन संजय कुमार ने किया।