दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने सोमवार रात 10 बजे वीडियो जारी कर कहा कि जिले में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने का अभियान जारी है। ASDR सूची का वाचन चल रहा है, 09 दिसंबर को भी विभिन्न स्थानों पर होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी त्रुटि या समस्या की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन 07812350300 पर दें। लोग मंगलवार की जनसुनवाई मे भी आ सकते है।