अजमेर: 75वें गणतंत्र दिवस पर अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण
Ajmer, Ajmer | Jan 26, 2024 शुक्रवार को अजमेर के जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 75वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। मामले की जानकारी देते हुए अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने बताया कि आज 75वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया साथ ही सभी को मिठाई खिलाई गई। सभी अजमेर वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी।