मखदुमपुर: टेहटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो व देह व्यापार मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
टेहटा थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट, मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़े चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार के दिन 4 बजे एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि वर्ष 2023 में दर्ज मामले में होटल संचालक एवं मैनेजर सहित कई लोगों पर पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म और मानव तस्करी की धारा लगा था।