हरिद्वार: ट्रक चोरी की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने खंगाले 800 सीसीटीवी कैमरे, रोशनाबाद में एसएसपी ने दी जानकारी
पथरी थाना पुलिस ने 5 दिसंबर को हुई ट्रक चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने जावेद नाम के शातिर चोर को भी गिरफ्तार कर ट्रक बरामद किया। रोशनाबाद मुख्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने 800 सीसीटीवी चेक किए थे। तब जाकर पता चला कि ट्रक चोरी करने के बाद नंबर बदलकर फर्जी कागजों पर चलाया जा रहा था।