दिघलबैंक: किशनगंज में मिट्टी दबने से तीन बच्चियों की मौत
किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड के हरुवाडांगा स्थित सुलतानगंज वार्ड संख्या-10 में मिट्टी के धंसने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। घटना बुधवार को हुई, तीनों बच्चियां एक ही परिवार की थीं। मौके पर ग्रामीणों ने बचाव प्रयास किया लेकिन तब तक बच्चियां नहीं बच सकीं। परिवार में मातम छाया हुआ है।