मंडला: बस स्टैंड के पीछे अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, एक की मौत, घटना का वीडियो आया सामने
Mandla, Mandla | Apr 12, 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टेण्ड के पीछे शनिवार रात करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर चांदनी पान कॉर्नर के पास स्थित दुकान के शटर को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे में मौके पर मौजूद लोग वाहन नीचे दब गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। एक मौत हुई है तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं।