फरेंदा: मामी चौराहे के पास यूरिया खाद मांगने पर किसान को चप्पल से पीटा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
रविवार को 5 बजे बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मामी चौराहे पर यूरिया खाद की मांग पर किसान को चप्पल से मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बृजमनगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।