फरेंदा: फरेंदा कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल का सीएमओ ने किया निरीक्षण, नहीं मिले कोई डॉक्टर
रविवार को 4 बजे फरेंदा कस्बे के स्थित एक निजी अस्पताल का सीएमओ डॉक्टर श्रीकांत शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में मरीज भर्ती पाए गए लेकिन जब संचालक से डॉक्टर के बारे में पूछा गया तो पता चला कोई डॉक्टर नहीं है। पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।