फरेंदा: फरेंदा खुर्द में विधायक वीरेंद्र चौधरी ने चौपाल लगाकर सुनी जनसमस्याएं
शनिवार को 6 बजे फरेंदा खुर्द में विधायक वीरेंद्र चौधरी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान चौपाल के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने का काम किया,तथा लोगों को आश्वाशन दिया कि समस्या का समाधान जल्द होगा। अधिकाशं मामले सड़क, नाली, बिजली के आए थे।