कासगंज: कासगंज कांग्रेस जिला कार्यालय पर प्रार्थना सभा का आयोजन, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के स्वास्थ्य की की गई कामना
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की।