प्रतापगढ़ के स्टेशन रोड पर बुधवार शाम एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान संतोष विश्वकर्मा की पत्नी मंजू विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब स्कूल से लौटे बच्चों ने घर का गेट खोला और मंजू का रक्तरंजित शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।