रामपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र की चौकी एकता में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने किया सैनिक सम्मेलन का आयोजन
Rampur, Rampur | Mar 26, 2025 बुधवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा समस्त अधिकारी व कर्मचारियों के साथ सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सैनिक सम्मेलन के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों, संसाधनों की कमी एवं व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी ली गयी।