गोरखपुर: मैगी के बाद तरबूज खाना पड़ा महंगा, फूड प्वाइजनिंग से 9 लोग बीमार, जिला अस्पताल में इलाज जारी
बेलीपार थाना क्षेत्र के ग्राम मलांव में मैगी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार समेत 9 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।सभी को उल्टी,दस्त और बेचैनी की शिकायत होने लगी,जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में सभी को पहले कौड़ीराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां से हालत गंभीर होने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहा उनका इलाज चल रहा है।