धौलपुर: गांव में घुसा सियार, 4 लोगों को किया घायल
नजदीकी पुरानी छावनी गांव में मंगलवार सुबह उस समय दहशत फैल गई जब एक पागल सियार ने गांव में प्रवेश कर चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। यह घटना सुबह लगभग 6 बजे की बताई जा रही है, जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सियार अचानक गांव में घुस आया और बिना किसी उकसावे के लोगों पर हमला करने लगा। इस हमले में दो महिला सहित