गुना नगर: हाईटेक जुआ घर का भंडाफोड़, ₹25 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन देख कैंट पुलिस के उड़े होश, बिलोनिया जंगल से ₹1 लाख का सामान ज़ब्त
गुना में कैंट थाना के बिलोनिया के जंगल में चल रहे बड़े जुआ पर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की। 25 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, 24 अप्रैल शाम पुरानी तहसील के पास जुआरियों को अड्डे पर ले जाने रवि चंदेल खड़ा था जिसे पड़कर पूछताछ कर बिलोनिया जंगल में दबिश दी। ₹29,700 एक मोबाइल एक बाइक सहित 1 लाख का सामान जप्त किया। मोबाइल में 25 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन मिला है।