कोटकासिम: सीमा बाई गौशाला में गो सम्मान आवाहन अभियान के जिला कार्यालय की स्थापना, नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ
Kotkasim, Alwar | May 30, 2026 सीमा भाई गौशाला में शनिवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित बैठक में गो सम्मान आवाहन अभियान के जिला कार्यालय की स्थापना की गई। इस अवसर पर तहसील खैरथल की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपी गई। अभियान के दूसरे चरण के तहत खैरथल जिले में 5 लाख हस्ताक्षर एकत्रित कर सरकार तक जन भावनाएं पहुंचाई जाएगी।