कटंगी: सेलवा गांव की महिलाओं ने एसडीएम को सुनाई व्यथा, अवैध शराब बिक्री पर पुलिस करेगी कार्रवाई
तहसील मुख्यालय कटंगी से सटी ग्राम पंचायत सेलवा की महिलाओं ने गांव में बिकने वाली अवैध देसी-विदेशी शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ रही है। महिलाओं ने गत दिवस मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पहुंचकर शराब दुकान को गांव के बाहर विस्थापित करने की मांग की है। इधर, महिलाएं लगातार गांव में जागरूकता अभियान चला रही है।