महोबा: जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान शराबी आरोपी ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने किया काबू
Mahoba, Mahoba | May 14, 2026 मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया एक आरोपी शराब के नशे में हंगामा करने लगा। आरोपी ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी मनीष पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी के काबू में न आने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बाद में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।