जगदलपुर: बस्तर हैरिटेज मैराथन में चीटिंग का मामला उजागर, दो प्रतिभागियों पर फिनिशिंग लाइन तक वाहन में बैठकर पहुंचने का आरोप
बस्तर में खेल भावना पर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला मंगलवार दोपहर 12 बजे सामने आया है, जहां हेरिटेज मैराथन में जीत की दौड़ अब विवाद की दौड़ बन गई है। आरोप है कि कुछ प्रतिभागियों ने चौपहिया वाहन का सहारा लेकर फिनिश लाइन पार की और जब शिकायत हुई, तो सच कैमरों में कैद मिल गया।