इटारसी: जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने शरबत का किया वितरण
शुक्रवार को जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस पार्टी द्वारा के राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शरबत वितरण किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को शरबत पिलाकर जन्मदिवस मनाया और राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।