➡️ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला शुद्ध पेयजल जांच का प्रशिक्षण
➡️ पीएचई विभाग ने फील्ड टेस्टिंग किट के साथ किया रजिस्ट्रेशन
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, हरदा द्वारा सोमवार को मांदला सेक्टर में जल गुणवत्ता निगरानी को सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से शुद्ध पेयजल की जांच करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें फील्ड टेस्टिंग किट का वितरण भी किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#Harda #हरदा