गिरिडीह: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सदर अस्पताल, गिरिडीह में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंगलवार को 12 बजे सदर अस्पताल गिरिडीह में कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा के मार्गदर्शन एवं डालसा सचिव सफदर अली नैयर के आदेशानुसार यह कार्यक्रम हुआ।