भरथना: बकेवर सिक्सलेन किनारे खड़े डंपरों से हादसे का खतरा, डंपर में भरे मोरम में पानी लगाने का काम जारी
बकेवर कस्बा के सिक्सलेन हाइबे भरथना ओवरब्रिज के पास वनखंडेश्वर मंदिर के सामने सर्विस मार्ग किनारे मंगलवार दोपहर 4 बजे मोरम से भरे आधा दर्जन से अधिक डंपर खड़े दिखाई दिए। मंदिर के सामने खाली जगह में पंपसेट से डंपरों में भरी मोरम पर पानी डालने का काम भी किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्विस मार्ग किनारे भारी वाहनों के खड़े होने से आवागमन प्रभावित।