सदर: वाराणसी के दालमंडी इलाके में शनिवार को भारी पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में की गई बड़ी कार्रवाई
वाराणसी के दालमंडी इलाके में शनिवार को भारी पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई की गई। एक साथ 45 भवनों पर ध्वस्तीकरण शुरू होते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कहीं हथौड़े चले तो कहीं बुलडोजर गरजा और पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार 25 भवनों की रजिस्ट्री पहले ही हो चुकी थी, जिनके मालिकों