उरई: उरई सर्किट हाउस में विद्युत आपूर्ति को लेकर विधायकों के साथ अधिकारियों ने की बैठक
Orai, Jalaun | Jun 29, 2025 विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन को सुचारु विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सर्किट हाउस उरई में एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिन रविवार समय 1 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने की,सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा,विधायक मूलचंद्र निरंजन,विधायक विनोद चतुर्वेदी,जिलाधिकारी मौजूद रहे।