उरई: उरई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन में आग लगने की सोशल मीडिया पर फैलाई गई झूठी खबर
Orai, Jalaun | Jun 29, 2025 रविवार की दोपहर 2:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर उरई में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें इंस्टाग्राम यूजर ने उरई से लखनऊ जा रही ट्रेन पर आग लगने की सूचना डाली और भ्रामक खबर फैलाई जिससे लोगों में अफवाह फैली,वही अफवाह फैलाने वाले इंस्टाग्राम यूजर की पुलिस ने जांच शुरू कर दी और जल्द ही ऐसे लोगों पर कार्यवाही की जाएगी।