जांजगीर: डीजल-पेट्रोल और खाद्य तेल बचत की अपील पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने विधायक व्यास कश्यप के माध्यम से केंद्र सरकार को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीजल, पेट्रोल और खाद्य तेल की मितव्ययता को लेकर जनता से की गई अपील पर अब राजनीति तेज हो गई है। जांजगीर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में आपातकाल और लॉकडाउन जैसे हालात पैदा किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान जमकर संसाधनों और वाहनों का उपयोग किया।