नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस ने 6 डकैती योजनाकारों को पकड़ा, चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, बरामद हुए हथियार और नकदी
बाराबंकी की कोतवाली नगर पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों से चोरी की दो पुरानी घटनाओं का भी सफल अनावरण हुआ है। पुलिस ने इन अभियुक्तों को शुगरमिल के पास से उस समय पकड़ा, जब वे डकैती की तैयारी योजना बना रहे थे।