मौजमाबाद: जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर रोहिणी नगर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत
रेनवाल मांझी थाना इलाके में जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर एक भीषण हादसा हो गया। दरअसल जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर रोहिणी नगर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।