मुंगावली: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, सेहराई पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सेहराई थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को शाम लगभग 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पीड़िता ने 14 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के रवि दास ने वर्ष 2024 से विवाह का वादा कर उससे संबंध बनाए|