पीलीबंगा: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र में बच्चों को पिलाई गई दो बूंद पोलियो की
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज रविवार को 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न बूथों पर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई और अभिभावकों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।