शिकोहाबाद: शिकोहाबाद पुलिस ने एफसीआई गोदाम के सामने से मानसिक बीमार महिला से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
घर पर अकेली सो रही 24 वर्षीय मानसिक बीमार महिला के साथ शनिवार दोपहर दो बजे दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि एक गांव की निवासी महिला घर पर अकेली थी। उसका पति काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गांव दिवाइची निवासी कमलेश ने उसके घर में घुस कर महिला के साथ दुष्कर्म किया।