फिरोज़ाबाद: टापा खुर्द इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर चचेरे भाइयों ने दांपत्य जोड़े पर लाठी-डंडों से किया हमला
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द इलाके में सोमवार की रात दिलीप और उसकी पत्नी ममता देवी को उसके चचेरे भाइयो ने मारपीट कर घायल कर दिया है। घटना के पीछे गाली गलौज का विरोध करना बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने केस दर्ज करा दिया है।महिला की हालत गंभीर बनी हुयी है। जिसको अस्पताल में भर्ती करा दिया है।